जानकारीयाँ

आत्मकल्याण क्यों जरूरी है?

दोस्तों आत्मा की इतनी बात हो गयी, तो अब बात यह भी कर ही लेते है कि आत्म-कल्याण क्यों जरूरी है? जैसा कि आप सभी जानते ही है, यह शरीर नश्वर है, और कोई भी इस जगत में हमेशा के लिए नही विचार सकता सबकी मृत्यु निश्चित है, भले ही वह मनुष्य हो या कोई जीव अथवा कोई देव ही क्यों न हो। सबको मृत्यु एक-न-एक दिन आनी जरूर है।

इसलिए मृत्यु के इस शाश्वत सत्य को जो लोग जानते है/पहचानते है, वह आत्म कल्याण की तरफ अग्रसर होते है। यह मूर्खता है कि हमें मृत्यु न आएगी, या फिर दुबारा कभी जन्म न होगा।

हम सब जीव, उनमें मैं स्वयं भी अपने अज्ञान के कारण आजतक इस भव-सागर में भटक रहे है। कोई नाविक नाव चलाते-चलाते भले ही किसी छोटे द्वीप पर रुक जाए, लेकिन उसे जीवन यापन करने के लिए सभी प्रकार की वस्तुएं तब तक न उपलब्ध होगा, जबतक वह महाद्वीप या किसी बड़े प्रदेश में न आ जाए।

ठीक इसी प्रकार, भले ही हम जन्म में मिलने वाले कुछ सुखों से खुश हो जाए, लेकिन पूर्ण खुशी तब तक न मिलेगी जबतक हम मुक्ति अर्थात मोक्ष तत्व को न प्राप्त कर लें।

अब बात आती है, आत्म-कल्याण के लिए, इतनी कठिनाई क्यों सहनी? तो दोस्तों जो ऊपर उदाहरण दिया है, उसमें नाविक को भी महाद्वीप/बड़े प्रदेश में पहुंचने के लिए अत्यधिक मेहनत करनी पड़ती है क्योंकि वह जानता है, देश में जाकर ही सुख मिलेगा, ऐसे भटकने से नही। इसी प्रकार आत्मा को सुख मोक्ष प्राप्त करने पर ही मिलेगा, और उसे पाने के लिए जैसे नाविक की नाव समुद्र की लहरों से लड़ती/जूझती है, उसी प्रकार हमें भी भोक्तिकता रूपी लहरों से जूझकर मोक्ष तत्व को प्राप्त करना है।

तो दोस्तों अब आप सभी शायद समझ गए होंगे कि आत्म कल्याण क्यों जरुरी है।

आतम कल्याण से ही प्राप्त होता है आत्म ज्ञान

दोस्तों यहाँ पर एक और बात आप सभी को बता दूँ कि आत्म कल्याण कि दशा प्राप्त होने के बाद ही आत्म ज्ञान की दशा की तरफ आत्मा अग्रसर होती है। आत्म ज्ञान की कई stages होती है जोकि हमारे पिछले कर्मों पर भी निर्भर करती है।

उम्मीद है दोस्तों आप आत्म कल्याण और आत्म ज्ञान दोनों के बारे में समझ गए होंगे अगर आप इससे related कोई प्रश्न हो तो कमेंट करके आप पूछ सकते है।

Nikhil Jain

View Comments

  • आत्म कल्याण पर लिखा गया आपका ये लेख उल्लेखनीय है और हम आशा करते हैं कि आप इसी तरह से और भी बहोत सरे लेख कर आयें जो ज्ञान के परिपूर्ण हो

Recent Posts

आत्म अनुशासन से बदलिए अपनी ज़िन्दगी

आत्म-अनुशासन का महत्व हमारे जीवन में बहुत बड़ा है। चाहे आप अपने व्यक्तिगत जीवन में…

11 months ago

2024 में भारतीय शेयर बाजार के लिए सर्वश्रेष्ठ ट्रेडिंग प्लेटफार्म

भारतीय शेयर बाजार में खुदरा निवेशकों (Retail Investors) की भागीदारी में जबरदस्त वृद्धि हुई है,…

1 year ago

चंद्रशेखर वेंकट रमण: भारतीय भौतिक विज्ञान के महान वैज्ञानिक

विज्ञान एक ऐसा विषय है जो प्रकृति में उपस्थित प्रत्येक वस्तु की क्रमबद्ध जानकारी प्रदान…

1 year ago

सोचने से कुछ न होगा… करने से होगा Daily Motivation in Hindi

सोचने से कुछ न होगा… करने से होगा Daily Motivation in Hindi   दोस्तों, जब…

1 year ago

कल कर लूँगा – Daily Motivation in Hindi

Article on Procrastination in Hindi   दोस्तों आज मैं इस साइट पर एक Daily Motivational…

1 year ago

Money Management in Hindi – पैसों की समझ को बढ़ाती हिंदी लेख

Money Management Series #1 – in Hindi Time Management के बारे में आपने बहुत सुना,…

2 years ago